बाराबंकी। संयुक्त भागीदारी मोर्चा के प्रत्याशी मुबश्शिर अहमद ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूँ और जनता के लिए ही चुनाव लड़ रहा हूँ। आप लोगों ने हम पर भरोसा किया है उसको मैं टूटने नहीं दूंगा। मुबश्शिर की लोकप्रियता से विपक्षीदलों में हड़कम्प मचा हुआ है। वही हाट शीट पर समाजवादी पार्टी से अरविन्द सिंह गोप व भाजपा से सतीश चन्द्र शर्मा व बहुजन समाज पार्टी से जग प्रसाद रावत चुनाव मैदान में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियाबाद का चुनाव इस समय रोचक चल रहा है कई पार्टी के प्रत्याशी इस सीट से चुनाव मैदान हैं। दरियाबाद वर्तमान में हॉट शीट बन गई है यहां पर कई बड़े दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। श्री मुबश्शिर ने कहा कि इस बार मौजूदा विधायक की हालत खराब है और उनको जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है, हमारे मैदान में आने से सपा व भाजपा की खस्ताहाल हो गई है। सपा और भाजपा से डरने की जरूरत नही हैं मैं शेर की तरह इस क्षेत्र में चुनाव लड़ रहा हूं, हमारे मैदान में आने से विपक्षी दलों में सन्नाटा पसर गया है।
वहीं मुबश्शिर अपनी पतंग को पूरे क्षेत्र मंे लहरा चुके और 27 फरवरी को मतदान होना है यहां, अब देखना यह है कि क्या जनता मुबश्शिर की पतंग उड़ायेगी यह तो आने वाली 10 मार्च को पता चलायेगा।
Related Posts