विधानसभा चुनाव:चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों के होश उड़े, आने वाला समय बसपा का:मायावती

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों के होश उड़े हुए हैं। आने वाला समय बसपा का है।उन्होंने कहा कि एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा कि यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज पांचवे चरण में भी ’हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है’ की प्रतिज्ञा व ज़िद के साथ वोटिंग करते रहना जरूरी है ताकि द्वेष, पक्षपात, उन्माद व तानाशाही आदि से मुक्त प्रदेश में सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बन सके।उन्होंने कहा कि पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों की नींद व होश भी उड़े हुए हैं और अब वे किस्म-किस्म की अफवाहों के जरिए वोटरों को गुमराह करने में लग गए हैं, जिनके बहकावे में आए बिना अपनी सरकार बनाने की धुन में लगे रहना है। वास्तव में आने वाला कल अपनी पार्टी का है।मायावती ने कहा कि समस्त गरीबों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, शोषितों-पीड़ितों, अन्य उपेक्षित व मेहनतकशों को पता है कि उनके दुःख-दर्द का निवराण व उनका हित बसपा की आयरन सरकार में ही सुरक्षित है। यही विश्वास हमारी पूंजी तथा बीएसपी व दूसरी पार्टियों में खास अन्तर है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!