यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच अमेरिका ने रूस के तेल आयात पर लगाया प्रतिबंध

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का मंगलवार को 13वां दिन है। एक तरफ दोनों देशों के बीच वार्ता चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। इस बीच, यूक्रेन के पूर्वी शहर सूमी में नागरिकों को रूसी हमले से बचने के लिए सुरक्षित गलियारा मंगलवार को खुल सकता है। यूक्रेन की उप प्रधान मंत्री इरीना वीरेशचुक ने कहा कि दोनों पक्ष यूक्रेन के पूर्वी शहर सूमी से नागरिकों को निकालने के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि सूमी से निकाले जाने वालों में भारत और चीन के विदेशी छात्र भी शामिल हैं।खाली किए गए नागरिकों के साथ बसों या निजी कारों में पहला काफिला सुबह 10 बजे रवाना होना है, जो यूक्रेन के पोल्टावा शहर की ओर एक ही मार्ग पर है। उन्होंने कहा कि रूस के रक्षा मंत्रालय ने इंटरनेशनल रेड क्रास को लिखे एक पत्र में इस पर सहमति जताई है। साथ ही कहा कि कारिडोर का इस्तेमाल सूमी में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भी किया जाएगा।  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूक्रेन पर आक्रमण के लिए जवाबी कार्रवाई में रूसी अर्थव्यवस्था पर टोल को सख्त किया है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 

Don`t copy text!