सुबेहा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी थाना सुबेहा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से दो राशि प्रतिबन्धित पशु एवं उपकरण बरामद-

जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत आज दिनांक 10.03.2022 को थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. मो0 अतीक पुत्र मोहम्मद मतीन निवासी छोटी चौकी मजरे खानपुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी, 2. इरफान पुत्र मोलहे निवासी स्माइलपुर मजरे भटगावां थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी, 3. ताज मोहम्मद पुत्र इम्तियाज निवासी छोटी चौकी मजरे खानपुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को ग्राम थलवारा थाना सुबेहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से दो राशि प्रतिबन्धित पशु व उपकरण बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0 50/2022 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम लोग घुमंतू प्रतिबन्धित पशुओं को पकड़कर काटकर उनका मांस बेचने का कार्य करते हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!