यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दिखाया नर्म रवैया, रूस के साथ समझौते की पेशकश

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

यूक्रेन पर रूस की सैन्य चढ़ाई के दो हफ़्ते के चढ़ाईूस के -हौसी केेंगे औालते ही अरब शासकों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह किसी क्राउन प्रिंस से मुलाक़ात नहीं करेंगे औबाद, इस देश के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपने रुख़ में नर्मी दिखाते हुए रूस के साथ समझौते की बात कही है। ज़ेलेंस्की का कहना है कि वह चर्चा के लिए और समझौते तक पहुंचने के लिए तैयार हैं, लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।

सोमवार को एबीसी के साथ बातचीत में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि दोनेत्स्क, लुहांस्क, क्रीमिया और नाटो में यूक्रेन के शामिल होने जैसे मुद्दों पर वह रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

नाटो ही वह महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसे लेकर रूस बहुत संवेदनशील है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इसे यूक्रेन पर हमले की एक बड़ी वजह बताया है। रूस का कहना है कि उसकी सीमाओं के निकट नाटो का पहुंचना उसकी सुरक्षा के लिए ख़तरा है। 24 फ़रवरी को यूक्रेन के ख़िलाफ़ हमले से कुछ दिन पहले, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क और दोनेत्स्क क्षेत्रों को स्वतंत्र गणराज्यों के रूप में मान्यता दी थी। नाटो के विस्तार को लेकर पुतिन नाराज़ हैं। मध्य और पूर्वी यूरोप में रोमानिया, बुल्ग़ारिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, लातविया, इस्टोनिया और लिथुआनिया भी 2004 में नाटो में शामिल हो गए थे। क्रोएशिया और अल्बानिया 2009 में शामिल हुए। जॉर्जिया और यूक्रेन को भी 2008 में सदस्यता मिलने वाली थी, लेकिन रूस के कड़े विरोध के चलते दोनों देश अभी भी नाटो से बाहर हैं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!