अलीगढ़ की सातों सीटों पर भाजपा का परचम, सपा को मिली करारी हार

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कई सीटों पर मतगणना जारी है। कुछ सीटों का रिजल्ट भी आ गया है। शुरुआती रुझानों से ही ज्यादातर सीटों पर भाजपा आगे चल रही थी। अलीगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। अलीगढ़, बरौली, इगलास, खैर, छर्रा,अतरौली,इगलास और कोल से भाजपा जीत गई है। इन सभी का रिजल्ट आ गया है। हालांकि अलीगढ़ सदर पर भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा और सपा प्रत्याशी जफर आलम के बीच टक्कर थी। यहां भाजपा ने दमदार जीत दर्ज कराई है।मुक्ता राजा ने अपने प्रतिद्वंद्वी ज़फर आलम को 12818 वोटों से हराया, भाजपा प्रत्याशी को 119920 वोट मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी को 107102 वोट मिले हैं। खैर विधानसभा सीट से भाजपा के अनूप प्रधान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की चरूकेंन को 73521 वोटों से हराया हैं।भाजपा के अनूप प्रधान को 138517 वोट मिले वही बसपा की चरूकेंन को 64996 वोट मिले,वही बरौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ठा. जयवीर सिंह ने दमदार जीत दर्ज कराई है।भाजपा प्रत्याशी ठा. जयवीर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र कुमार को 90281 वोटों से हराया, भाजपा प्रत्याशी को 147328 वोट मिले तो वहीं बसपा प्रत्याशी को 57047 वोट हासिल हुए हैं। वही अतरौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह ने जीत दर्ज कराई है।भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी वीरेश यादव को 39338 वोटों से हराया, भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह को 125142 वोट मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी वीरेश यादव को 85804 वोट हासिल हुए हैं।वही छर्रा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रावेन्द्र पाल सिंह ने जीत दर्ज कराई है।भाजपा प्रत्याशी रावेन्द्र पाल सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी धनगर को 24448 वोटों से हराया, भाजपा प्रत्याशी को 110928 वोट मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी को 86480 वोट हासिल हुए हैं।वही कोल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल पराशर ने जीत दर्ज कराई है।भाजपा प्रत्याशी अनिल पराशर ने अपने प्रतिद्वंद्वी साद इस्हाक़ को 5527 वोटों से हराया, भाजपा प्रत्याशी को 107495 वोट मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी को 101968 वोट हासिल हुए हैं।वहीं इगलास विधानसभा सीट से भाजपा के राजकुमार सहयोगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रा. लोकदल के वीरपाल सिंह को 58926 वोटों से हराया हैं।भाजपा प्रत्यशी को 126166 वोट मिले वही रा लोकदल के वीरपाल सिंह को 67240 वोट मिले।

Don`t copy text!