अमीर हैदर आंदोलनों में प्रमुख रूप सक्रिय रहते हैं: राजनाथ षर्मा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

गांधी भवन में मनाया गया सीनियर अधिवक्ता का 85 वां जन्मदिन

बाराबंकी। सोमवार को देवां रोड स्थित गांधी भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सीनियर अधिवक्ता अमीर हैदर का 85वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने अमीर हैदर की लंबी उम्र की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि अमीर हैदर के वालिद मरहूम अफ़ज़ाल हुसैन अवध क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी थे। उन्ही के नक्शे कदम पर चलते हुए अमीर हैदर ने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल हुए। श्री शर्मा ने बताया कि अमीर हैदर का जन्म लखनऊ के हज़रतगंज में हुआ। अमीर हैदर छात्र जीवन में कम्युनिस्ट पार्टी की नवजवान सभा के संघर्षशील कार्यकर्ता रहे। वे बाराबंकी के मित्तई गांव के मूल निवासी हैं और जनपद की राजनीति में उनका एक महत्वपूर्ण योगदान रहा। अमीर हैदर कई कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष रहे चुके और वर्तमान में भी कई संस्थाओं के अध्यक्ष हैं। अमीर हैदर जनवाणी दिवस पर दिल्ली मार्च में डॉ. राम मनोहर लोहिया के साथ तिहाड़ जेल में बंद भी रहें। वर्तमान में वो कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं में हैं जिन्हें गांधी जयंती को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यूसुफ मेहर अली सद्भावना अवार्ड से सम्मानित किया। अमीर हैदर बहुत से आंदोलनों में प्रमुख रूप सक्रिय रहते हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से शमीम अहमद वारसी, सलाउद्दीन किदवई, विनय कुमार सिंह, सत्यवान वर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, मृत्युंजय शर्मा, मो अदीब इकबाल, नीरज दुबे, अतीकुर्रहमान, इफ्तिखार हुसैन, पी.के सिंह, मनीष सिंह, अशोक जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!