जिलाध्यक्ष शंशाक कुशमेश की अध्यक्षता में प्रधान एव क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। भाजपा जिलाध्यक्ष शंशाक कुशमेश की अध्यक्षता में ग्राम सैदाबाद में ग्राम प्रधान एव क्षेत्र पंचायत सदस्यों की आयोजित बैठक में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अंगद सिंह के लिए वोट की अपील की।

पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं और जनता भी स्वीकार कर रही हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही प्रदेश के विकास के लिए सबसे बेहतर सीएम है। श्री शर्मा ने ग्राम प्रधानों बीडीसी सदस्यों से कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायतों को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के सम्मान के लिए जिस प्रकार योगी सरकार का काम कर रही हैं चाहे फ्री गैस सिलेंडर हो चाहे फ्री बिजली कनेक्शन का काम हो जिसका फायदा आप लोगो को भी मिला जिसका ही नतीजा है आप लोगो को भी जनता का समर्थन मिल रहा है।

खाद्य एव रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि एमएलसी चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अंगद सिंह प्रतिष्ठित एव ईमानदार प्रत्याशी है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये है जिसके चलते ही महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। श्री शर्मा ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आप लोग अंगद सिंह को अपना मत देकर विजयी बनाये विकास की जिम्मेदारी हम लेंगे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शंशाक कुशमेश ने कहा कि भाजपा सरकार दिशा एव दशा बदलने का काम करती है। शिक्षा एव दीक्षा देने का काम करते हैं उन्होंने कहा कि बड़े गौरव की बात है कि सतीश शर्मा जी के रूप में मंत्री पद मिला है तथा शानदार सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की त्रिकोणीय ताकत जनपद के विकास में कोई कसर नही छोड़ेंगे। जिलाध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी अंगद सिंह को मत देने की अपील की। एमएलसी प्रत्याशी अंगद सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की। कार्यक्रम आयोजक ग्राम प्रधान सैदाबाद एडवोकेट विनय कुमार वर्मा ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एव भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया तथा सहयोगी प्रधान साथियो से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस मौके पर जैदपुर भाजपा प्रत्याशी रहे अमरीश रावत, अमित कुमार वर्मा, जवाहर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा , मंडल संयोजक केवल प्रसाद वर्मा ने वोट की अपील की। कार्यक्रम में भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!