मां काली मूर्ति की स्थापना विधि-विधान से…

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली के मोहल्ला खरैला कुंआ स्थित मंदिर में रविवार को मां काली मूर्ति की स्थापना विधि-विधान से की गई। स्थापना से पूर्व कस्बे में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला खरैला कुंआ निवासी सन्तोष कुमार मौर्य एव अशोक मौर्य ने नवनिर्मित मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापना का आयोजन किया। स्थापना से पूर्व कस्बे में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जो मां दुर्गा देवी मंदिर बाजार,, हनुमान मंदिर, भवानी मंदिर, माँ काली शक्तिपीठ मंदिर से होते हुए खरैला कुंआ मंदिर पर पहुंची जहाँ विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा की गयी। मूर्ति स्थापना से पूर्व शोभायात्रा में महिलाओं और युवकों ने अबीर-गुलाल भी उड़ाया।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!