बीईओ राजेन्द्र सिंह ने जागरूकता रैली को किया रवाना

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

त्रिलोकपुर, बाराबंकी।(एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को ब्लाक स्तरीय जागरूकता रैली ब्लाक संसाधन केंद्र (बड़ागांव) से निकालकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने स्कूल चलो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बीते दो वर्षों से कोरोना काल के दौरान परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा प्रभावित हुई इस वर्ष शासन का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा दाखिले से वंचित न रह जाय जिसके लिए आज से अभियान के रूप में नामांकन कार्य शुरू हुआ है आप सभी लोग एकजुट होकर शत प्रतिशत बच्चो का नामांकन कराये। बीआरसी भवन से निकली स्कूल चलो रैली पूरे कस्बे का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं ने लोगों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने की अपील की और शत प्रतिशत नामांकन कराने पर बल दिया। स्कूल परिसर से निकली रैली विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुनः स्कूल में पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली में शामिल बच्चे सब पढ़ें-सब बढ़ें, कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, घर-घर विद्या दीप जलाओ-अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, बेटी है तो कल है, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ -स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिये चल रहे थे।

सरकार सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने में जुटी है

बाराबंकी। (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में बाराबंकी के देवा ब्लॉक में भी प्राथमिक स्कूल कैमई से इस अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी राम नारायण यादव रहे जिन्होंने वृक्षारोपण के साथ साथ हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से वर्तमान सरकार अपने प्रयासों से सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने में जुटी है। हमे भी अपने प्रयासों से सरकार के इस प्रयास को सार्थक करना होगा। जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह जाये। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बच्चों को सही शिक्षा मिलेगी तभी हमारे समाज का उचित विकास होगा और हमारा देश उन्नति के रास्ते पर बढ़ पाएगा। कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का जहां सम्मान किया गया। वहीं कार्यक्रम के अंत मे शैक्षिक सत्र 2021-22 के मेधावी छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी और मिशन हरियाली को सार्थक बनाने में जुटे शिक्षक विजय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथियों के साथ साथ सभी विशिष्ट अतिथियों को उपहार स्वरूप पौधे देकर सम्मानित भी किया व और विद्यालय परिसर में फूलदार व फलदार पौधे रोपित किए। इस कार्यक्रम में राम नरेश, मिथिलेश वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, सैयद सईदुल हसन हाशमी, एन.एन. तिवारी, प्रधानाध्यापिका प्रमिला चौरसिया, सहायक अध्यापक पूजा तिवारी, अखिलेश तिवारी व न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!