अज्ञात कारणों से लगी आग,आशियाना जलकर खाक
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक दलित का आशियाना जलकर खाक हो गया सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने नष्ट सम्पत्ति का आकंलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है।
बुधवार की दोपहर नयागांव निवासी शिवकैलाश रावत पुत्र रामज्यावन परिजनों के साथ खेत गये हुए थे इसी दौरान शिवकैलाश के घर से आग की लपटें निकलने लगी जिसे देखकर ग्रामीण भयभीत हो गये और ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को काबू किया। तब तक घर के अंदर रखी सामग्री सहित साइकिल, तख़्त अनाज आदि जलकर खाक हो गया। सूचना पर ग्राम प्रधान कान्ति देवी एव हल्का लेखपाल भागुराम ने पीड़ित को सान्त्वना दिया तथा लेखपाल ने नष्ट हुई सम्पति का आकंलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

