विनवार बैंक ऑफ़ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का लगाया आरोप
मुकीम अहमद अंसारी पत्रकार सहसवान - बदायूं
बदायू विनावर। विनावर क्षेत्र के एक खाता धारक रुकुम लाल का आरोप है कि मेरा खाता बैंक ऑफ़ बड़ौदा विनावर शाखा में चल रहा है, 28-03-2022 को मय पास बुक के लेन देन करने हेतु गया था , तभी बैंक के संबंधित कर्मचारी ने प्रार्थी के उक्त खाते को चेक किया और बताया कि खाता बंद हो गया है तभी प्रार्थी ने खाता संचालन कराने हेतु उसी दिन प्रार्थना पत्र दिया और खाते में ₹500 जमा किए जो जमा हो गए थे जिसकी प्रार्थी को बैंक से रसीद भी प्राप्त हुई तभी से प्रार्थी कई बार लेनदेन करने हेतु बैंक पर जाता है परंतु बैंक कर्मचारी ने प्रार्थी को कोई रुपया अदा नहीं किया और झगड़ा फसाद करने को आमादा हो जाता है खाता धारक का आरोप है कि मैंने अपने पुत्र सचिन कुमार को ₹50000 का अपने उक्त खाता का सेल्फ पे चेक बना कर दिया दिनांक 7-02- 2022 को समय करीब 11:00 बजे सुबह सचिन कुमार बैंक में जब कैश कराने हेतु बैंक पर गए और बैंक में चेक जमा किया संबंधित कर्मचारियों ने चेक अपने पास जमा कर दिया और कहा कल आना तभी प्रार्थी का पुत्र अपने साथ अपने चाचा ओपी माथुर को साथ लेकर चेक के बारे में जानकारी लेने हेतु आज गए बैंक पर पहुंचे और जब चेक की जानकारी ली तभी संबंधित कर्मचारी ने बैंक मैनेजर को बुला लिया और सवाल जबाब मे शाखा प्रबंधक ने तीनों के साथ अभद्रता की और खाता सीज करने की धमकी भी दी ऐसा रुकुम लाल और उनके भाई तथा सचिन का आरोप है कि हमने समझाने की कोशिश की मगर शाखा प्रबंधक का कहना था कि वह सरकारी कर्मचारी है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और झूठे मुकदमे में सचिन को फँसाने की कोशिश की और पुलिस को बुला लिया।
मुकीम अहमद अंसारी पत्रकार सहसवान – बदायूं

