जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद-
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद-
थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त बृजेश सिंह पुत्र चंदी सिंह निवासी ग्राम उमरहरा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी जिसे जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी के आदेश के तहत छः माह हेतु जिला बदर का आदेश दिया गया था, को दिनांक 17.04.2022 को थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा उक्त आदेश के उल्लघंन पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 106/2022 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 105/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

