बदोसराय पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी थाना बदोसराय पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद-

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 17.04.2022 को थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गजारी पुत्र रामसिंह वर्मा निवासी ग्राम सुल्तानापुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0- 95/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!