अमरोहा में मिली सहसवान के युवक की लाश। थाना जरीफनगर निवासी युवक की गला रेतकर की गई हत्या।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना जरीफनगर के युवक की जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर के गांव दढियाल के नजदीक एक खेत के किनारे शव मिला।युवक के शब को देखकर लग रहा था।युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। गांव के चौकीदार ने खेत में पड़ा शव देखकर पुलिस को सूचना दी ।मृतक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई।वह जनपद बदायूं का रहने वाला टैंकर चालक था। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढियाल निवासी एक चौकीदार रविवार की सुबह खेतिहर इलाके से गुजर रहा था ।इस दौरान उसने एक खेत में खून से लथपथ युवक का शव पड़ा हुआ देखा।शव को देखकर चौकीदार ने मामले की खबर पुलिस को दी ।जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ व एएसपी ने मौके मुआयना किया। शव करीब 40 वर्षीय युवक का था। खेत किनारे मिले शव की शिनाख्त पुलिस ने मृतक की जेब से निकले ड्राइवर लाइसेंस के आधार पर मृतक की शिनाख्त जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर के रहने वाले नेम सिंह पुत्र शैतान सिंह के रूप में की।
नेमसिंह टैंकर चलाता था। वह होली से घर नहीं पहुंचा था। उसके मर्डर की खबर लगते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। नेम सिंह के परिवार में पत्नी राजमाता व दो बेटे हैं।नेम सिंह टैंकर चलाकर परिवार की गुजर-बसर कर रहा था।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!