रीन गैंग ने पृथ्वी सप्ताह दिवस के तहत लोगों को किया जागरूक पेड़ ही पर्यावरण संरक्षण की कुंजी है : मोहित श्रीवास्तव
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना द्वारा आयोजित पृथ्वी सप्ताह के अंतर्गत पृथ्वी बचाओ अभियान का आयोजन तहसील रामसनेही घाट के अंतर्गत अहमदपुर प्राथमिक विद्यालय में किया। इस अवसर पर बच्चों को वृक्ष उपहार स्वरूप भेंट किए गए।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रीन गैंग जिला प्रभारी आशीष सिंह ने पौधरोपण, जल संरक्षण, परिंदो के लिए जल व्यवस्था व रक्तदान , नेत्रदान व देहदान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। तहसील रामसनेही घाट के ग्रीन गैंग प्रभारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर में पृथ्वी बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रेंजर रामसनेही घाट मोहित श्रीवास्तव ने विद्यालय के बच्चों को ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना की तरफ से उपहार स्वरूप पौधे भेंट करते हुए कहा-पृथ्वी पर पौधारोपण करना हमारा कर्तव्य है।हम इस पर्यावरण के कर्जदार है। पौधरोपण करके हम इस पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में अहम योगदान दे सकते हैं।इस लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर आई०टी०सेल प्रभारी सूरज सिंह गौर ने कहा-पौधरोपण करना हमारी आदत है।इस आदत को हमें जीवनपर्यंत बनाकर रखना है। क्योंकि पौधों से हमारा जीवन है।अगर पौधे नहीं होंगे तो हमारा जीवन में सुरक्षित नहीं है।
समन्वयक रजत बहादुर ने बताया-हमें शपथ लेना होगा कि हम अपने जीवन काल में पौधे का रोपण जरूर करेंगे। जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक संतुलित वातावरण प्रदान कर पाएं।इस लिए हम पेड़ लगाएंगे, लगवाएंगे, बचाएंगे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभाष चन्द्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर ग्रीन गैंग जिला प्रभारी आशीष सिंह, प्रधानाचार्या रिलकेश कुमारी,सहा०अध्यापक उमा वर्मा,गंगा शरन, पर्यावरण सैनिक सुलोचना यादव, गुड़िया देवी, मेघराज सोनी,नीरज कुमार,अमरदीप, रंजीत, अनिल यादव, पत्रकार आशीष यादव,शेषनरायन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

