सीएचसी रामसनेहीघाट में लगा स्वास्थ्य मेला, राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

रामसनेहीघाट-बाराबंकी। राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पर आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रदेश के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पहुचते ही केंद्र अधीक्षक डॉ संदीप तिवारी सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान राज्य मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें आयुष्मान भारत सबसे महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इस बात के लिए सतर्क रखा गया है कि किसी भी तरह की बीमारी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े तथा सरकारी अस्पतालों में उन्हें हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। इससे पूर्व श्री शर्मा ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली। मेले में बाल विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग सभी मरीजों एवं बीमारियों से बचाव की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए थे जहां लोगों को न केवल बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जा रही थी बल्कि शुगर बीपी एवं अन्य जरूरी जांचें भी तत्काल की जा रही थी। मेले में क्षेत्र के तमाम लोगों ने पहुंचकर बीमारियों के बारे में जानकारी करने के साथ ही दवाएं भी ली। उद्घाटन करने के बाद मंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल में मौजूद मरीजो से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, तथा अन्य सुविधाओं को भी देखा जिसके बाद मंत्री ने संतोश व्यक्त किया। उद्घाटन के दौरान उप जिलाधिकारी विजय कुमार त्रिवेदी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट के अधीक्षक डॉ संदीप तिवारी, डॉ रईस खान के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, डीडीसी अभिषेक वर्मा, प्रतिनिधि राज्यमंत्री प्रदीप द्विवेदी, मधुकर तिवारी, दीपक कुमार वर्मा, पिंटू वर्मा,अनिल सिंह, मुकेश सिंह, राजेश कुमार तिवारी, अमरेश तिवारी, मो आरिज, नवीन मिश्रा के साथ ही सभी डॉक्टर एवं स्टाफ कर्मचारी मौजूद रहे।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!