अंधाधुंध अघोषित बिजली कटौती से गर्मी मे परेशान उपभोक्ताओं में त्राहि त्राहि
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। रमजान के पाक माह और भयंकर गर्मी व गरम हवाओं के चलते अघोषित बिजली कटौती से जनता मे त्राहि त्राहि एक ओर तो गर्मी अपने पूरे चरम पर है दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं में त्राहि त्राहि मची हुई है। बिजली कटौती और ट्रिंपिंग के चलते लोगों को न केवल दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है बल्कि भयंकर गर्मी की बजह से बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। पिछले काफी समय से क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठीक चल रही थी लेकिन गर्मी का प्रकोप बढने के साथ ही बिजली कटौती की समस्या ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बीते कई दिनो से तो बिजली ने कटौती के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को दिन से रात तक ट्रिंपिंग के बाद बमुश्किल कुछ ही घंटे सप्लाई मिल सकी। मंगलवार को भी यही हाल रहा भीषण गर्मी के कारण दिन भर लोग परेशान रहे। बिजली कटौती के चलते कूलर, पंखे आदि विद्युत उपकरण शो पीस बने हुए हैं। लोगों ने डीएम से बिजली कटौती पर रोक लगाए जाने की मांग की है ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

