डीएम ने मृतक आश्रित पत्नी को प्रदान किया नियुक्ति पत्र
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बहराइच 19 अप्रैल। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित चैम्बर में मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त की गयी श्रीमती ज्योति सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री धर्मदेव सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, विकास खण्ड पयागपुर जिनका आकस्मिक निधन 22 जनवरी 2020 को हो जाने के फलस्वरूप उनकी आश्रित पत्नी श्रीमती ज्योति सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट गडैला विकासखण्ड करन्जकला जनपद जौनपुर की नियुक्ति मृतक आश्रित नियमावली 1974 यथा संशोधित नियमों के अधीन उत्तर प्रदेश ग्राम विकास (महिला) अराजपत्रित सेवा नियमावली 1978 में निहित प्राविधानों के अर्न्तगत सहायक विकास अधिकारी (महिला) के पद पर की गयी है। श्रीमती ज्योति सिंह को मृतक स्वर्गीय श्री धर्मदेव सिंह के माता-पिता एवं उनके आश्रित की समुचित देखभाल करने के लिए निर्देशित भी किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ संजीव ंिसह, सचिव मण्डी धन्नजय सिंह व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

