खाताधारक को न हो परेशानी: मनीष श्रीवास्तव भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवा सड़क में प्रबंधक ने संभाला कार्यभार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। स्थानीय कस्बा कोटवा सड़क में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवा सड़क के प्रबंधक पद पर अतुल कुमार चौधरी के स्थान पर प्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते समय बताया कि किसी भी खाता धारक कोई प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी बैंक परिसर में जो वाहन पार्किग की समस्या बनी हुई उसे जल्द ही निपटाया जायेगा जिससे किसी उपभोक्ता को परेशानी न हो और बताया कि जो कोटवा सड़क शाखा से सम्बंध है ग्राहक सेवा केंद्र अपने उद्देश्य भटक गए हैं। वह केंद्र प्रभारी अपनी मनमानी के चलते निर्धारित लोकेशन पर संचालित नही किए जा रहे वह केंद्र प्रभारी सुधर जाए और अपने निर्धारित लोकेशन ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करके नए उपभोक्तो को जोड़े सुचारू रूप संचालित करे जिससे किसी उपभोक्ता को परेशानी न हो। खाताधारक हमारे देवता के समान है। उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। कार्यभार संभालते समय जूनियर एसोसिएट रजिता भगत, कैशियर मिथुन कुमार, गार्ड महेश कुमार, अमरचंद, राजू आदि लोग मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!