बड़े भाई की कमाई छोटे भाई ने उड़ाई फर्जी लूट दिखाकर चाहा बचना
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी;एसएम न्युज24टाइम्स/ बुधवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रायल इन्फील्ड शोरूम के पास जीशान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी जिन्हौली थाना कोतवाली नगर से 3.5 लाख रूपये के लूट की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण व थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंजाब नेशनल बैंक से जांच की गई तो प्रकाश में आया कि बुधवार को तत्समय तक 3.5 लाख रूपये की कोई निकासी नहीं हुई थी। सूचनाकर्ता जीशान से कड़ाई के साथ पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि उसके भाई विदेश में रहते है और उसके बैंक खाते में पैसे भेजते है। जीशान ने धीरे-धीरे बैंक से रूपये निकालकर दुर्व्यसनों एवं ऐशो आराम में खर्च कर दिये थे। जब उसके भाई द्वारा एक जमीन को खरीदने के लिए विक्रेता को पैसे देने के लिए जीशान को कहा था तो अब जीशान ने खर्च किये गये रूपयों को फर्जी लूट दिखाकर बचना चाह रहा था। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

