चोरी का माल पहचाना तो झगड़े पर उतारू हुए आरोपित  तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। एक मोबाइल टावर से बैटरियां और तार चोरी कर लिया गया। सुरागरसी करता हुआ पीड़ित जब आरोपित के घर पहुंचा तो वह लोग झगड़े पर उतारू हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 
नगर के मुहल्ला काजी निवासी मोहम्मद आकिल का कहना है कि मुहल्ला मुहद्दीनपुर स्थित उनकी जगह में मोबाइल टावर लगा हुआ है। 18/19 अप्रैल की रात टावर में लगी तीन बैटरी और करीब 40 किलो तांबे का तार चोरी हो गया। सुबह चोरी का पता चलने पर आकिल ने जानकारी करना शुरू की। पता चला कि टावर से चोरी हुआ सामान नसरुल्लागंज निवासी एक व्यक्ति के पास है। आकिल और उनका पुत्र अलीम नसरुल्लागंज निवासी आरोपित के घर गए। उन्होंने चोरी गया अपना सामान पहचान लिया और आरोपितों से इस बारे में बात की आरोपित गाली गलौज करने के साथ ही झगडे पर उतारू हो गए। इसके बाद पीडित कोतवाली पहुंचा और तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने युसुफ, साहिल पुत्र कल्लन और सलमान पुत्र अफसर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपित युसुफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि एक आरोपित को जेल भेज दिया है। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!