एम्बुलेंस कर्मी की हीलाहवाली, अधेड़ की मौत सीएमओ से कार्यवाही की मांग

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एंबुलेंस सेवा उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है बुधवार को सीएचसी बड़ागांव की एम्बुलेंस कर्मियों की लापरवाही एव आक्सीजन के आभाव में अधेड़ की हुई मौत से लोगो मे आक्रोश व्याप्त है परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेरिया मजरे बुधेड़ा निवासी विकास चन्द्र पुत्र मूलचंद ने गुरुवार को जिले स्वास्थ्य मुखिया डॉ0 रामजी वर्मा को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बुधवार की दोपहर में मेरे 58 वर्षीय पिता मूलचंद पुत्र रामगुलाम की अचानक तबियत खराब हो जाने पर आपातकालीन सेवा 108 पर कॉल किया करीब आधे घंटे बाद पहुँची एम्बुलेंस के मोबाइल नंबर 9118323306 से फोन आया कि एम्बुलेंस घर पहुंच गई है आनन फानन में बीमार पिता को एम्बुलेंस में लिटाकर अस्पताल के लिए चल दिये परन्तु पिता को सांस लेने में बढ़ रही दिक्कत पर एम्बुलेंस में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ से आक्सीजन लगाने के लिए तमाम मिन्नत करने के बाद भी एम्बुलेंस कर्मी द्वारा चाभी न होने की बात कर आक्सीजन नही लगाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचने से पूर्व ही व्रद्ध मूलचंद की मौत हो गयी। एम्बुलेंस कर्मी की हीलाहवाली एव आक्सीजन की कमी से हुई मौत से लोगो मे आक्रोश व्याप्त है वही मृतक के पुत्र विकास ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!