बदायूं में किराना व्यापारी का बैग काटकर 7.90 लाख उड़ाए। रोडवेज बस में सफर के दौरान हुई घटना। पुलिस मामले की जांच मे जुटी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। किराना व्यापारी का बैग काटकर उचक्कों ने 7.90 लाख रुपये पार कर दिए। वारदत उस वक्त हुई, जब व्यापारी शाहजहांपुर से बरेली जाने के लिए कैश लेकर रोडवेज में सवार हुआ था। घटना की जानकारी होने पर पीडित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो सदर कोतवाली व सिविल लाइंस थानों की पुलिस मौके पर जा पहुंची। फिलहाल पुलिस पीडित से पूछताछ कर रही है।

शाहजहांपुर के कलान निवासी सचिन गुप्ता किराना का कारोबार करते हैं। वह गुरुवार सुबह कलान से बरेली माल खरीदने को जाने के लिए निकले थे। बकौल सचिन बैग में 7.90 लाख रुपये कैश लेकर वह घर से निकले थे। बदायूं को आने वाली रोडवेज में सवार होकर उन्होंने बैग बस की बर्थ पर रख दिया। सचिन जब बदायूं के पुलिस लाइन चौराहे के पास पहुंचे तो यहां बैग उठाकर बस से उतर गए। उतरते ही देखा कि बैग खाली था| और उसमें रखी रकम भी नदारद थी। इस पर वह पुन: बस में सवार हुए और परिचालक को चलती बस में घटनाक्रम की जानकारी दी। ड्राइवर बस चलाता रहा, जबकि परिचालक ने पुलिस को तुरंत मामले की सूचना दी तो बस पुलिस लाइन चौराहे से जालंधरी सराय तक जा पहुंची, वहां पहले से ही कोतवाली पुलिस मौजूद थी। बैग का निचला हिस्सा काटकर शातिरों ने रकम पार की है।  वहीं पुलिस का कहना है। कि जब इतनी मोटी रकम लेकर निकला था। तो भला बैग को रोडवेज की बर्थ पर रखने की क्या जरूरत थी। पुलिस ने बस की सवारियों को भी नहीं उतरने दिया और उनकी तलाशी भी ली गई लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिल सकी है। यह प्रकरण अब रिकार्ड में दर्ज करने की नौबत आई तो पुलिस बैकफुट पर आ गई।  वजह है| कि घटना किस स्थान पर हुई, यह खुद पीडित को नहीं पता। जबकि उसे जानकारी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन चौराहे पर हुई। जबकि बस सदर कोतवाली क्षेत्र में आकर रुकी। कुल मिलाकर फिलहाल पुलिस ने मामला रिकार्ड में दर्ज नहीं किया है।  एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनाक्रम किस जगह पर हुई है इसकी जांच की जा रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!