बिसौली मे बकरा गोदाम से अज्ञात चोरों ने 15 बकरे चोरी कर लिए। नवागत थाना अध्यक्ष को चोरों की खुली चुनौती, क्षेत्र में मचा हड़कंप।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूँ। थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगर सैदपुर में हाईवे मार्ग पर स्थित बकरों के गोदाम का ताला व दरवाजा काटकर गोदाम से 15 बकरों को गाड़ी में भर रहें थे। इसी दौरान पास की महिला ने शोर मचा दिया तो अंधेरे का फ़ायदा उठाते हुए चोर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश की लोकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
कस्बा के मोहल्ला नूरी चौक निवासी इंतजार कुरैशी ने एम एफ हाईवे पर बकरी बकरों के लिए गोदाम किराए पर ले रखा है बीती रात को इंतजार व उनके भाई रोज़ की तरह गोदाम में ताला डालकर घर पर आ गए इस दौरान बिजली गुल हो गई बताया जा रहा है कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर पीछे का दरवाजा तोड़ कर गोदाम में घूस गये अभी चोर गाड़ी में बकरों को लाध रहें थे इस दौरान पास के मकान की महिला जाग गई उन्होंने आवाज दी तो चोर आधी बकरी छोड़कर फरार हो गये। उन्होंने फोन कर इंतजार को चोरी की जानकारी दी तो सभी लोग यहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही एस ओ राजकुमार पुलिस बल के साथ यहां पहुंचे और चोरों की तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस को लिखित तहरीर देकर करवाई की मांग की। उन्होंने नगर पंचायत की ओर से चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की है। वहीं लोगो का कहना है कि पुलिस गश्त के बाबजूद चोर अपने काम को अंजाम दे रहे है। लोगो ने बताया जिस समय चोरी की घटना हुई तो पुलिस गश्त कर रही थी। इस घटना से लोगों में खौफ पैदा हो गया है।
एसओ राज कुमार सिंह मौके पहुंचे और जानकारी ली और उन्होंने बताया कि जल्द ही चोर जेल में होंगें।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

