आरएसएस के विराट पथ संचलन में स्वयं सेवकों ने मिलाए कदम-ताल जगह जगह लोगो ने बरसाए पुष्प
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। नव वर्ष प्रतिपदा एवं सामाजिक समरसता के मद्देनजर रविवार को आरएसएस के स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में शहर की सड़कों पर विराट पथ संचलन किया। नगर के मुख्य मार्गाे से होते हुए कदम-ताल मिलाते हजारों स्वयं सेवकों पर जनता ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। पथ संचलन के पूर्व जीआईसी ऑडिटोरियम में स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए प्रान्त प्रचारक कौशल किशोर ने कहा शक्ति के बिना शांति और सुरक्षा की कल्पना नही की जा सकती और यह शक्ति लोकतंत्र और मजबूत संगठन के बिना असम्भव है। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की सनातन परम्परा को याद दिलाते हुए स्वामी विवेकानन्द को श्गर्व से कहो कि हम हिन्दू है का नारा देना पड़ा। हिन्दू समाज की एकजुटता की कमी के चलते ही भारत को लगभग एक हजार वर्ष तक पराधीन रहना पड़ा। उन्होंने हिंदुओ की एकता पर वल दिया।कहा हम कभी सोने की चिड़िया कहे जाते थे, चक्रवर्ती सम्राट के शासन काल मे सूर्य कभी नही डूबता था, नालंदा, तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय शिक्षा क्षेत्र में विश्व को आइना दिखाते थे, मगर विदेशी आक्रांताओं ने धीरे धीरे हमारी प्राचीन सभ्यता को मिटाने का प्रयास किया।मगर अब देश फिर उठ खडा हुआ है। हिंदुओ में एकता प्रबल हो रही है।उन्होंने कहा हिन्दू होने पर गर्व होना चाहिए। उन्होने राष्ट्र के उदय, उत्थान एवं कल्याण के लिए संकल्पित रहने की बात कही। उन्होंने प्रत्येक गाँवो में शाखा आयोजित करने ला आह्वाहन किया। इस दौरान प्रान्त प्रचारक कौशल किशोर, सह विभाग प्रचारक कौशल, जिला प्रचारक कृष्ण कुमार, जिला संघ चालक डॉ छत्रसाल सिंह, जिला कार्यवाह सुधीर, डॉ आरएस गुप्ता, पारितोष, शिवपूजन, शैलेंद्र, हर्षित, आदर्श, राकेश गुप्ता, अजय सिंह मौजूद रहे।
अलका मिश्रा ने पथ संचलन का किया स्वागत
बाराबंकी। देवा रोड स्थिति आरएसएस की पथ संचलन का बंकी ब्लाक के सामने क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा भाजपा अलका मिश्रा व जिला कार्य समिति सदस्य उमेश मिश्रा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, डा. रामकुमारी मौर्या, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा भाजपा सरिता सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी, संगीता सिंह, स्वर्ण मलिका, कांति तिवारी, जिला सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ, शिखर शुक्ला, सौरभ गुप्ता आदि ने स्वागत किया।
नगर के मुख्य मार्गाे से गुजरा पथ संचलन
जीआईसी ऑडिटोरियम से शुरू हुआ पथसंचलन नाका चौराहा, धनोखर चौराह, निबलेट तिराहा, छाया चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा,पटेल तिराहा होते हुए पुनः जीआईसी ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए संचलन किया।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

