आज होगी फसल बीमा पाठशालाः डीडी कृषि
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूँ। किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी“ के तहत कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्धारा प्रायोजित एवं कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्धारा आयोजित होने वाली फसल बीमा पाठशाला का कल अटल बिहारी वाजपेयी सभागार कलेक्ट्रेट परिसर मंत्रालय में आज 27 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से होगा। डॉ0 रामवीर कटारा ने बताया कि सर्वप्रथम 11 बजे कृषि मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से लाइव प्रसारण के माध्यम से कृषकों को फसल बीमा की जानकारी दी जाएगी, तदुपरांत जनपदीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण कृषक बन्धुओ को फसल बीमा की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। कृषको से अनुरोध किया है। कि उक्त कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर लाभ उठाएँ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

