अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज, बोले- असंवैधानिक तरीके से संपत्तियां ध्वस्त करने में लगी है भाजपा
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संपत्तियों को जब्त किए जाने की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। कहा है कि भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाए असंवैधानिक तरीके से संपत्तियों को ध्वस्त करने में लगा रही है।दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैरकानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है। बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं। लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी है।प्रदेश की जनता भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बेहाल है। भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाए वैमनस्य बढ़ा है। हर तरफ अराजकता और अव्यवस्था का बोलबाला है। कहा कि बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है।
आजम खां को लेकर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मैं उनसे मिलने जाऊंगा
सीतापुर जेल में बंद रामपुर विधायक आजम खां और उनके समर्थकों की बढ़ रही नाराजगी को लेकर अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ दी है। मैनपुरी पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खां के साथ हैं। बीजेपी, कांग्रेस जब मुकदमे लगा रही थी तब ये लोग कहां थे जो अब आजम खां के साथ सहानुभूति जता रहे हैं। उन्होंने खुद उन लोगों से बात की थी जो लोग आजम खां पर मुकदमे लगा रहे थे लेकिन उन अधिकारियों पर मुकदमे लगाने का दबाव था। कहा कि पार्टी के लोग उनसे मिलने जाएंगे। जरूरत पड़ेगी तो मैं भी आजम से मिलने जाऊंगा।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

