समसपुर कुबरी गांव में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व वसूली को गई टीम के साथ बकायेदारों ने की मारपीट अभिलेख फाड़कर फेंके।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
प्रार्थना पत्र देने के बावजूद नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट, राजस्व कर्मचारियों में रोष
सहसवान। सहसवान तहसील क्षेत्र का एक मामला 4 दिन पुराना है। जहां नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित एक राजस्व टीम द्धारा थाना जरीफनगर के ग्राम समसपुर कुबरी में विधुत चोरी की बकाया धनराशि के बकायेदारों से सख्ती के साथ वसूली मांगे जाने पर बौखलाये बकायेदारों नी राजस्व टीम के साथ जमकर मारपीट करते हुए अभिलेख फाड़ दिए तथा राजस्व टीम को गांव में दोबारा न घुसने की धमकी देते हुए ग्राम से खदेड़ दिया।
घटना की जानकारी तत्काल उपजिलाधिकारी को दी गई उपजिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र पर थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए परंतु पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर अभियुक्तों के घर दबिश भी नहीं दी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से राजस्व कर्मचारियों में आक्रोश हैl
सहसवान तहसील के राजस्व निरीक्षक रामभरोसे नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम के साथ विद्युत चोरी की बकाया धनराशि वसूलने के उद्देश्य से थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम समसपुर कुबरी बाकी दार जगबीर सिंह पुत्र रतीराम के घर पहुंचे जहां बकायेदार से 642369 रूपये की बकाया वसूली जमा करने को कहा जिस पर भागीदार गाली गलौज एवं मारपीट करने लगा। इसी बीच अन्य बाकी भागीदार के भाई गुड्डा वीरेश बलिस्टर रजिस्टर पुत्र रतिराम भी मौके पर पहुंच गए और राजस्व टीम के साथ गाली गलौज करने लगे यही नहीं उन्होंने आरोप है। राजस्व टीम के सरकारी अभिलेख भी फाड़कर नष्ट कर दिए तथा धमकी दी। कि अगर दोबारा गांव में वसूली के लिए आए तो जान से मार देंगे। यही नहीं राम भरोसे राजस्व कर्मी पर जाति सूचक शब्द प्रयोग करने का भी आरोप लगाया टीम ने तत्काल मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह को दी जिस पर उपजिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए परंतु पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद भी अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर उनके घरों तक तलाश करने नहीं पहुंची। जिससे अभियुक्तों के हौसले बुलंद हैं। अभियुक्त लगातार राजस्व टीम पर फैसला कराने के लिए राजनीतिक दबाव बना रहे हैंl
राजस्व कर्मचारियों का कहना है। अगर इसी तरह बकायेदार राजस्व टीम के साथ मारपीट करते रहे तो वसूली कर पाना मुश्किल होगा उन्होंने उच्च अधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है। 9 मई को समसपुर कुबरी गांव मे राजस्व टीम के साथ मारपीट करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही न होने से राजस्व कर्मचारियों में आक्रोश की भावना पनप रही है।
इस बाबत इस बाबत उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष के आउट ऑफ स्टेशन जाने के उपरांत कार्यवाही नहीं हो पाई थी। थानाध्यक्ष को निर्देश दे दिए गए हैं। कि प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्यवाही करें तथा अभियुक्तों को जेल भेजें प्रार्थना पत्र के बाबत थानाध्यक्ष जरीफनगर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर प्रार्थना पत्र आया है। तो निश्चित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
राजस्व टीम में ओमप्रकाश,महावीर सिंह, मनोज कुमार, सुरेशपाल, तथा गंगा सिंह सुरक्षाकर्मी साथ थेl
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

