यदु शुगर मिल में चोरी करते तीन लोग पकड़े, रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

बिसौली। यदु शुगर मिल के सुरक्षा गार्डों ने चोरी करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। तीनों चोर नाबालिग बताए जा रहे हैं।
मामला एक दिन पहले का है। चीनी मिल के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार यादव के मुताबिक एक दिन पहले यदु शुगर मिल में चार चोर दीवार फांदकर घुस आए। उन्होंने मिल से लोहे के पाइप चोरी कर लिए। तभी सुरक्षा गार्ड अवधेश कुमार ने उन्हें देख लिया। उसके शोर मचाने पर शिवम कुमार व अन्य सुरक्षा गार्ड आ गए। उन्होंने तीन चोरों को मौके पर पकड़ लिया जबकि एक चोर भागने में कामयाब रहा। फिर सभी लोग चोरों को पकड़कर बिसौली कोतवाली ले गए जहां उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने उन्हें जेल नहीं भेजा है। पूछताछ के बाद तीनों चोरों को छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक तीनों लड़के नाबालिग हैं। मिल कर्मचारियों और लड़कों के बीच फैसले की बात चल रही थी। इससे उन्हें छोड़ दिया गया। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें फिर से बुला लिया जाएगा।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!