राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद बाराबंकी में, कुल-10,26,80,398.00/- धनराशि वसूल किया गया।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर श्री रवीन्द्र नाथ दूबे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दिनांक-14.05.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद बाराबंकी में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रवीन्द्र नाथ दूबे के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार उपस्थित रहें।

नोडल अधिकारी श्री इरफान अहमद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया कि राजस्व, बैंकों, विभिन्न विभागों एवं सिविल कोर्ट बाराबंकी के समस्त न्यायालयों द्वारा समग्र रूप से कुल-1,37,649 मामलों का निस्तारण कर कुल रू-13,75,51,235.00/-अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप में जमा कराया गया। उक्त निस्तारित मामलों में सिविल कोर्ट बाराबंकी के विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल-4377 वादों का निस्तारण करते हुए कुल-3,48,70,837.00/- धनराशि अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप वसूल किया गया। प्री-लेटिगेशन स्तर पर राजस्व विभाग, बैंकों, विभिन्न विभागों के कुल-133272 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल-10,26,80,398.00/- धनराशि वसूल किया गया।

जनपद न्यायाधीश श्री रवीन्द्र नाथ दूबे द्वारा कुल 05 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय श्री दुर्ग नरायन सिंह द्वारा 67 मामलों का निस्तारण किया गया। अन्य अपर जिला एवं सत्र न्यायालयों द्वारा 93 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 12 जोडों को एकसाथ बिदा किया। अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय प्रथम द्वारा 24 एवं द्वितीय द्वारा 28 मामलों का निस्तारण किया गया । मोटर दुर्घटना प्रतिकर के कुल 51 वादों का निस्तारण करते हुए धनराशि रू-2,16,35,157.00 प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। न्यायिक दण्डाधिकारियों द्वारा कुल-4079 मामलों को निस्तारित करते हुए धनराशि रू0-32,08,695.00 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया।

दीवानी न्यायालयों द्वारा 126 वादों का निस्तारण किया गया जिनमें 21 उत्तराधिकार वादों को निस्तारित करते हुए रू0-95,26,985.00 के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। पूर्ण कालिक सचिव संजय कुमार षष्ठम द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों से कुल-34733 वादों का निस्तारण किया गया। जिले की विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 937 एन0पी0ए0 खातों का निस्तारण करते हुए रू0-92348907.00 रू0 वसूल किये गये। आर्यावर्त बैंक द्वारा सर्वाधिक 590 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक आफ इण्डिया द्वारा 45 मामले निस्तारित किया गया। विघुत विभाग द्वारा कुल 618 मामलों का निस्तारण, नगर पालिका द्वारा 14 मामलों का, स्टाम्प आयुक्त कार्यालय द्वारा-03 मामले, दूर संचार विभाग द्वारा-33 मामलों का, जिला उघान विभाग द्वारा-04, पीठासीन अधिकारी जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा 07, कर विभाग द्वारा 157 मामलें, चिकित्सा विभाग से 63449 मामले, भूमि आज्ञप्ति अधिकारी द्वारा 01 मामला, बन्दोबस्त अधिकारी द्वारा 357 मामले, जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा 862 मामले, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 30625 मामले व विघुत विभाग द्वारा 862 मामलों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले वादकारियों के लिए जगह जगह पर स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था की गई। चिकित्सकीय आकस्मिकता को देखते हुए एम्बूलेंस व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग की तैनाती की गई थी।
जनपद न्यायाधीश श्री रवीन्द्र नाथ दूबे ने बार एसोशिएशन, बैंक अधिकारीगण समेत सभी लोगों को लोक अदालत में अपनी अपनी सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लोक अदालत की सफलता हेतु बधाई दी।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

 

 

Don`t copy text!