शादी की खुशी में हुई फायरिंग में 12 वर्षीय बच्चे की मौत। देर रात निकल रही थी बारात। पुलिस भागे हुए आरोपी को तलाश कर रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदयूं 9719216984
बदायूं। एक शादी के आयोजन में परिवार के लोग खुशी में फायरिंग कर रहे थे। कोर्ट से बैन होने के बावजूद ये गोलियां खुलेआम चलाई जा रहीं थीं। आरोप है कि दूल्हे सलमान के चचेरे भाई ने तमंचे से गोली चलाई, जो कि 12 वर्षीय आयान को लगी। खून में लथपथ आयान को लेकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। उसको लेकिन, बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्चे की मौत होने के बाद बारात में शामिल मेहमान इधर-उधर हो गए। मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। हादसे के बाद बारात भी नहीं जा सकी। लड़की के परिवार वालों को बच्चे की मौत के बारे में बता दिया गया। अब पुलिस भागे हुए आरोपी को तलाश कर रही है।
दिल्ली के कर्दमपुरी में नजर अली रहते है। आयान उन्हीं का बेटा है। पिछले पांच महीने से वो अपने ननिहाल बदायूं के नई सराय इलाके में रह रहा है। शनिवार को उनके मोहल्ले में रहने वाले सलमान की शादी थी। बारात को अलापुर से ककराला तक जाना था। बारात की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। सलमान के सजधज के बाहर आते ही उनके चचेरे भाई ने तमंचा निकाल लिया। साथ में कुछ और रिश्तेदारों के हाथ में भी तमंचे देखे गए।
आरोप है। कि चचेरे भाई के तमंचे की गोली पास खड़े आयान को लगी। आयान के खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरते ही आरोपी भाग निकले। भीड़ ने जमीन पर पड़े खाली खोखे भी बटोर लिए। पुलिस को मौके से साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रोते बिलखते परिवार के लोग आयान को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद मुहल्ला में जहां खुशियों का माहौल था। वहां मातम छा गया। सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सदर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल परिवार की तरफ से तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदयूं 9719216984

