29 मई को विशेष लोक अदालत का आयोजन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ0 डी0एस0 फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया है। कि  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिनांक 29.05.2022 (रविवार) को समय पूर्वान्ह् 10 बजे से जनपद बदायूँ में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त के संदर्भ में जनपद के सम्बन्धित वादकारीगण से अनुरोध है कि दिनांक 29 मई (रविवार) को आयोजित होने वाली आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों हेतु विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में समय से उपस्थित होकर अपने-अपने आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों/विवादों को निस्तारित करवाकर विशेष लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!