उ0प्र0 राज्य हज समिति के सदस्य का दौरा कल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0 रूहेल आजम ने जानकारी दी है कि हज-2022 हेतु हज यात्रियों को प्रशिक्षण आज 29 मई रविवार को प्रातः 11 बजे से प्रशिक्षण केन्द्र मदरसा शमसुल उलूम घण्टाघर बदायूँ में दिया जायेगा। जिसमें समस्त हज यात्रियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करना आवश्यक है। डॉ0 सैयद एहतेशामुल हुदा, सदस्य उ0प्र0 राज्य हज समिति प्रशिक्षण केन्द्र, वैक्सीनेशन केन्द्र व हज ई-फैसिलिटेशन सेन्टर पर होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
डॉ0 सैयद एहतेशामुल हुदा, मा0 सदस्य उप्र राज्य हज समिति दोपहर 12 बजे बरेली हज ट्रेनिंग सेंटर से बदायूँ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2 बजे नवादा चौकी बदायूँ पर उनका स्वागत होगा। स्वागत के उपरान्त दोपहर 2:15 बजे मदरसा शमसुल उलूम घण्टाघर बदायॅूं का औचक निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। शाम 4 बजे बदायूँ से प्रस्थान करेंगे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!