सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश देते हुए टोल कर्मि….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। यातायात नियमो के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए शनिवार को हाईवे पर स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश देते हुए टोल कर्मियों ने दो पहिया एव चार पहिया वाहन चालकों को मास्क भेंट कर गांधीगीरी दिखाते हुए सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी दी।
क्षेत्रीय टोल प्लाजा प्रबन्धक सैय्यद एहतिशाम आलम ने वाहन चालको से कहा कि निर्धारित गति सीमा पर ही वाहन चलायें साथ ही अपनी व अपने परिवार के लिए हेलमेट का प्रयोग करें उन्होंने चार पहिया में चलने वाले लोगो से सीट बेल्ट के प्रयोग की अपील की। श्री आलम ने कहा कि जरा सी लापरवाही या असावधानी किसी की जान ले सकती है। इसलिए लोग अपने जीवन में रोमांच एवं अति उत्साह की जगह सतर्कता सावधानी बरतें। सड़क पर चलते समय सदैव सतर्क रहें। यातायात के नियमों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाकर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरे के जीवन को भी सुरक्षित रखे। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें तथा ट्रिपल सवारी न बैठाए,नशे की हालत में वाहन न चलायें क्योकि आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है।
इस मौके पर सहित टोलकर्मियों ने गांधीगीरी दिखाते हुए दो पहिया एव चार पहिया वाहन चालकों को हेल्मेट एव पम्पलेट दिया तो वाहन चालकों ने भी यातायात नियमो के पालन की शपथ ली। इस मौके पर टोल कर्मी आलम हाशमी, अभिषेक मिश्रा, अमित जैन सहित अन्य टोल कर्मी मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

