संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

हैदरगढ़, बाराबंकी। शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली अंतर्गत दतौली गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद में शुक्रवार को दो सगे भाइयों के परिवार आपस में भिड़ गए। जिसके बाद 1 पक्ष द्वारा लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से बोले गए हमले में 2 गर्भवती महिलाओं 1 बच्ची सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए गंभीर रूप से घायल दो गर्भवती महिलाओं सहित चार लोगों को जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी कोटेदार सुरेश मौर्य एवं उनके छोटे भाई रमेश मौर्य के बीच में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद लंबे अरसे से चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर आज सुबह 10रू00 बजे रमेश मौर्य के परिवार की दो बहुएं 6 माह की गर्भवती सरिता पत्नी पंकज एवं 7 माह की गर्भवती सविता पत्नी दीपक बिजली चले जाने के बाद जब बरामदे में चटाई बिछा रही थी कि तभी दोनों गर्भवती महिलाओं पर दूसरे पक्ष की पूजा देवी एवं संतोष कुमारी ने हमला बोल दिया और लात घूँसों से मारना शुरू कर दिया। इसी बीच पहुंचे कोटेदार सुरेश मौर्य द्वारा भी दोनों गर्भवती बहुओं के पेट पर लात से हमला कर दिया चीख-पुकार सुनकर बाहर से अंदर पहुंचे छोटे भाई रमेश उनकी पत्नी उमा देवी पुत्र पंकज एवं नीरज सहित डेढ़ वर्षीय बच्ची पर भी दूसरे पक्ष के सुरेश के पुत्र धर्मेंद्र शिवम शुभम के अलावा सोनम शालिनी ने भी हमला कर दिया विपक्षी लाठी-डंडों के अलावा धारदार हथियारों से लैस थे। इस हमले में गंभीर रूप से घायल रमेश एवं उनकी पत्नी उमा देवी के अलावा दोनों गर्भवती महिलाओं को गंभीर चोटे आई हैं जिनको जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया हैं। इससे पूर्व सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस सभी घायलों को लेकर कोतवाली हैदर गढ़ पहुंची जहां से सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ भेज दिया गया।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

 

Don`t copy text!