मित्र पुलिस की मदद से वृद्ध महिला खुश, दिया आशीर्वाद
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
त्रिलोकपुर बाराबंकी। थाना मसौली क्षेत्र की चौकी पर अपनी फरियाद लेकर 60 वर्षीय महिला पहुंची। पुलिस एक्शन में आई और वृद्ध महिला के दो हजार रुपए तुरन्त दिलवा दिया। रुपए हाथ लगते ही वृद्ध महिला ने सिपाही अनुज मिश्रा को आशीर्वाद देने लगी। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर चौकी पर शुक्रवार को बेरिया गाँव की मंझली पति जोधे ने मसौली थाना क्षेत्र के कुरथरा गांव के निवासी संजय गौतम पुत्र बाबू गौतम को पेंशन के पैसे दिए थे। कई बार मांगने पर न देने पर पीड़ित ने अपनी फरियाद लेकर त्रिलोकपुर चौकी पहुँची। सिपाही अनुज मिश्रा ने पीड़ित की फरियाद सुना तो गांव का एक व्यक्ति दो हजार रुपये वापस नही करने की बात रखीं। जिस कारण अनुज मिश्रा ने पीड़िता के द्वारा बताए गए व्यक्ति को चौकी पर लेकर आए और दो हजार रुपए तुरन्त वापस भी करा दिया। रुपए मिलते ही खुशी में वृद्ध महिला ने सिपाही अनुज को खूब दुआएं दी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

