विश्व हिंदू महासंघ ने बताया की लेखपाल की मिलीभगत से हो रहे अवैध कब्जा
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
जैदपुर बाराबंकी विश्व हिंदू महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी मोहित कुमार वर्मा ने बताया की विकासखंड व ग्राम पंचायत मसौली में गाटा संख्या 1076 एवं ग्राम पंचायत बड़ागांव के अन्तर्गत लल्ली चक्की टावर के पास लेखपाल की मिलीभगत से हो रहे अवैध कब्जा हुआ है
जिसके संबंध में उप जिला अधिकारी महोदय को शिकायती पत्र भी मोहित कुमार वर्मा के द्वारा दिया गया है वहीं शिकायत कर्ता ने यह भी बताया की एक बार गाटा नंबर 1076 की पैमाइश नायब तहसीलदार महोदय के द्वारा की गई थी जोकि पूर्ण रूप से नाप नहीं कराई गई थी एवं फीता को बीच बीच में उठा कर और कुछ दूरी छोड़कर नाप दिया गया। पैमाइश में गाटा नंबर 1076 पर अवैध रूप से रास्ता पाया गया था और कुछ मकान के भी हिस्से पड़े थे जिस पर लगभग एक माह पूर्व भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। मोहित कुमार वर्मा के द्वारा उक्त गाटा संख्या की पुनः पैमाईश कर ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जे को हटवाने हेतु संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

