कांग्रेस नेता एवम युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शफी अहमद के केम्प कार्यालय के बाहर पुलिस की तैनाती
बदायूं। पूरे देश में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। उधर कांग्रेस नेता एवम युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शफी अहमद के केम्प कार्यालय के बाहर पुलिस की तैनाती कर उनको एवम कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया इस दौरान शफी अहमद ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। शफी अहमद ने कहा कि क्या हम आतंकवादी हैं, तुम हमसे क्यों डरते हो। अहमद ने आगे कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही हैं। शफी अहमद ने कहा पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों, क्योंकि पिछले 8 वर्ष से देश में जो हो रहा है, उसे एक व्यक्ति लगातार केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है और वो राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं से दिल्ली पुलिस ने कहा गया कि केवल दो मुख्यमंत्री ही आ सकते हैं और लोग नहीं आ सकते हैं। किस प्रकार से हम पार्टी कार्यालय में पहुंचे, ऐसी स्थिति पहले नहीं हुई थी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव बाबू चौधरी ने कहा देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए ये होता है। लेकिन उन्हें ये बहुत महंगा पड़ेगा। आप कार्यकर्ता-नेता को कार्यालय में आने से प्रतिबंध लगाा रहे हैं। आप किसी को एक सीमा तक दबा सकते हैं उससे ऊपर नहीं। पूरा देश इस घटना को बेहद करीब से देख रहा है। जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष राज यादव एवम वीरेश सिंह ने कहा कि ये 8 साल का काला अध्याय है, इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जाएगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जाएगा, क्योंकि इसमें संवैधानिक धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में हैं और पूरे देशवासी बहुत दुखी हैं और तनाव में हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

