जाम,यातायात सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 30 जून से 25 जुलाई तक दहाड़ेगा बुलडोजर
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने महानगर की प्रमुख सड़कों,मार्ग, चौराहों व बाज़ार पर अवैध अतिक्रमण के कारण सफाई व्यवस्था में बाधा, जाम, ट्रैफिक की व्यवस्था भंग होने को देखते हुए नगर निगम स्तर से विशेष स्वच्छता व सड़क सुरक्षा अभियान हटाने का कार्यक्रम जारी किया है।गुरूवार को नगरायुक्त गौरांग राठी ने अवैध अतिक्रमणकर्ताओं को स्वयं नाले-नालियों सड़क व पटरी से अतिक्रमण हटाने की हिदायत जारी करते हुए सहायक नगरायुक्त को अतिक्रमण व स्वच्छता अभियान जारी करने की जिम्मेदारी सौपी।नगरायुक्त गौरांग राठी ने बताया कि नगर निगम द्वारा महानगर में जल निकासी और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये निरंतर प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है ऐसे व्यक्ति व दुकान जिन्होनें सड़क नाले-नालियों पर अतिक्रमण कर यातायात व जल निकासी व्यवस्था को बाधित किया हुआ स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नगर निगम द्वारा बलपूर्वक कार्यवाही करते हुये अतिक्रमण ध्वस्त व जुर्माना वसूला जायेगा।
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

