एसपी सिटी व सी.ओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में किया पैदल मार्च।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
अलर्ट के चलते शहर की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में हालात का जायजा लेने पहुंचे| कई वाहन सीज
बदायूं। शुक्रवार को शांतिपूर्ण नमाज के बाद शाम को भी पुलिस फिर सड़कों पर उतर आई। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान समेत सी.ओ सिटी आलोक मिश्रा ने फोर्स के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदलमार्च निकाला। वहीं हाइवे पर भी अफसर पैदल घूमे। इस दौरान चले चेकिंग अभियान में सात बाइकें सीज की गईं। जबकि कई वाहनों का चालान किया गया।
जुमे की नमाज को लेकर पूरे यूपी में अलर्ट के चलते सुबह से ही पुलिस मुस्तैद हो गई। मस्जिदों के आसपास भी नमाज के वक्त पुलिस समेत पीएसी मस्जिदों के पास तैनात रही। हालांकि यहां के लोगों ने शांति का परिचय दिया और नमाज के बाद सीधे अपने घरों का रुख किया।
मिश्रित आबादी वाले इलाकों की निगरानी ड्रोन के जरिये भी की गई। गुरुवार शाम को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुद इन इलाकों का मुआयना किया था। जबकि पूरे दिन अफसर इन इलाकों में चल रही गतिविधियों की टोह लेते रहे। वहीं ड्रोन के जरिये भी इन इलाकों की निगरानी की जाती रही। ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए।
नमाज शांतिपूर्ण ढंग से खत्म होने के बाद पुलिस अफसर शाम को भी शहर के घंटाघर, सोथा मोहल्ला, कबूलपुरा, नई सराय के अलावा हाइवे से सटे नवादा इलाके में पैदल निकले और हालात का जायजा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि जिलेभर में शांति का माहौल है। कहीं से भी विवाद की कोई सूचना नहीं है। लोग सद्भाव के माहौल में हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

