कैंटर से टकराई ईको गाड़ी, एक की मौत। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर हुए हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हुए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। बेकाबू कैंटर ने ईको कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ईको सवार युवक की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हो गए। इधर, पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वहीं घायल जिला अस्पताल भेजे गए हैं। हादसा कस्बा अलापुर के बाजार में हुआ। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भाऊनगला निवासी उदयवीर (42) की काफी दिन से तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार को परिजन उसे ईको गाड़ी से दवा दिलाने बदायूं के निजी डॉक्टर के पास आए थे। यहां से सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर ने गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। कैंटर का ड्राइवर हादसे को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। इधर, गाड़ी में मौजूद लोगों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाला। पुलिस भी एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर जा पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने उदयवीर को मृत घोषित कर दिया।
दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद हुए धमाके को सुनकर आसपास के लोग सहम गए। वहीं हादसे के बाद हाइवे पर भीड़-भाड़ के कारण वहां जाम की स्थिति बन गई। हालांकि समय रहते पुलिस ने हादसा ग्रस्त वाहनों को साइड करके आवागमन सुचारू कर दिया। फिलहाल पुलिस शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। युवक के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!