मसौली बाराबंकी। थाना मसौली के हिस्ट्रीशीटर गुंडा एक्ट के अपराधी बड़ागांव निवासी रोहित यादव पुत्र हरिश्चंद्र को जिलाधिकारी के आदेश पर 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने ढोल नगाड़े के साथ गांव में मुनादी कराकर घर पर नोटिस चस्पा की।
बताते चले कि बड़ागांव निवासी रोहित यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव के विरुद्ध थाना मसौली में कई आपराधिक मामले दर्ज है मसौली पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने अपराधी रोहित यादव पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 6 माह के लिए जिले से निष्कासित का आदेश जारी किया है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान खान, सुधीर यादव सहित भारी पुलिस के साथ ढोल नगाड़ा बजाकर मुनादी कर गांव वासियो को जिला बदर की सूचना दी।
Related Posts

