अब सीएससी के माध्यम से गरीबों के घर पहुंचेगी भाग्यलक्ष्मी

बाराबंकी। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से अब गांव व नगर के गरीबों के घर भाग्य लक्ष्मी पहुंचेगी। गांव व नगर क्षेत्र में रहने वाले गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को जीवन बीमा का लाभ देने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम ने कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भाग्य लक्ष्मी व जीवन मंगल योजना शुरू की गई है।
भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अर्न्तगत “सीएससी ई-गर्वनेन्स सर्विसेज इण्डिया लि0 और भारतीय जीवन बीमा निगम बाराबंकी कार्यालय परिसर में शनिवार को कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों का आह्वान करते हुए शाखा प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि बीमा निगम व सीएससी ने यह बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी है। आपको इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता में बीमा की सबसे अधिक आवश्यकता गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवार को होती है। खास बात यह रहती है कि वह बीमा की इन योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। बीमा निगम व सरकार ने ये योजनाएं जीएसटी से मुक्त हैं। सहायक शाखा प्रबंधक एके दीक्षित ने भाग्य लक्ष्मी और जीवन मंगल योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 से 55 वर्ष के किसी भी व्यक्ति का जीवन मंगल व भाग्य लक्ष्मी बीमा किया जा सकता है। इन योजनाओं में 50 हजार से दो लाख रुपए तक का बीमा किया जा सकता है। इसके अलावा बीमा ज्योति योजना के बारे मैं भी सीएससी संचालकों को जानकारी दी। इस बैठक में जनपद के दर्जनों संचालको ने प्रतिभाग किया

सीएससी जिला प्रबंधक रवि वर्मा ने बताया कि जनपद के जनपद के सभी सीएससी केन्द्रों के माध्यम से अभी तक रेनिवल जमा करने की सुविधा थी लेकिन अब छोटे –छोटे जीवन बीमा से गाव के लोगो को जोड़ने का प्रयाश किया जा रहा है

Don`t copy text!