भाजपाईयों ने सुनी मन की बात, किया पौधरोपण सभी शक्तिकेन्द्रों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। रविवार को जिले के सभी शक्तिकेन्द्रों पर भाजपाइयों सङ्ग स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 90वां एपिसोड सुना। प्रधानमंत्री द्वारा इस एपिसोड में युवाओं के सामर्थ्य पर विशेष फोकस करने के कारण युवा कार्यकर्ता प्रफुल्लित दिखे। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने श्रीनगर मोहल्ले में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री मोदी सम्पूर्ण भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं देशवासियों की अभूतपूर्व सामर्थ्य की चर्चा करके युवाओं में जोश भरते हैं। इमरजेंसी का जिक्र हो, चाहे अंतरिक्ष के क्षेत्र मे नई ऊंचाइयां छूने को बेताब सैकड़ो स्टार्ट-अप हों, अथवा खेल-कूद में भारतीयों द्वारा स्थापित किये जा रहे नए कीर्तिमान की चर्चा हों, प्रधानमंत्री हर व्यक्ति को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चरैवेति-चरैवेति के मूलमंत्र पर आगे बढ़ने और प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वाहन किया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन स्थित चिल्ड्रेन पार्क में 10 पौधरोपित करके उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। यहाँ जामुन, आंवला, आम, अमरूद आदि के पौधरोपित किए गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को सभी 339 शक्तिकेन्द्रों पर पौधरोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बताया कि यह अभियान 6 जुलाई तक चलेगा। इस अवसर पर विजय आनंद बाजपेई, पंकज गुप्ता, विपिन सिंह राठौर, विनीत तिवारी, शिवा अवस्थी, रविकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

