पुलिस ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध किया आयोजन विष्व ड्रग दिवस पर पुलिस ने लोगों को जागरूक किया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, कार्यालयों व समस्त थानों में “नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस विश्व ड्रग दिवस के रूप में मनाया गया व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से समाज को बचाये जाने हेतु समस्त पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मा. प्रधानमंत्री भारत सरकार व मा. गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार के संदेश को पढ़कर सुनाते हुए नागरिकों से अपील की गई कि अपने आपको और अपने परिवार को ड्रग्स से दूर रखें। नशीले पदार्थों का दुरुपयोग न केवल समाज को खोखला बनाता है, अपितु नशीली दवाओं की तस्करी से अर्जित धन देश की सुरक्षा के खिलाफ प्रयोग में लाया जाता है। नशे के विरुद्ध इस युद्ध में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले, अपने आस पास हो रहे नशे के व्यापार की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दें। सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से दुनिया भर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे की लत और उससे होने वाली मौतों से बचाया जा सके व नशे की समस्या को जड़ से मिटाया जा सकता है। नशे के विरुद्ध लोगों में जागरुकता लाने हेतु 12 से 26 जून तक ‘नशे से आजादी पखवाड़े’ के दौरान कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें मा. प्रधानमंत्री व मा. गृह मंत्री के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

