पौधरोपण के साथ-साथ संरक्षण भी बेहद जरूरी: दिनेश रावत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट,बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। रविवार को हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने मीरापुर में स्थित अपने निज आवास पर औषधीय पौधे को रोपित कर पर्यावरण को संदेश दिया। विधायक दिनेश रावत ने नीम के पौधे का पौधारोपण करते हुए कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि केवल पौधा लगाकर अपनी जिम्मेदारी से अलग न हो बल्कि उनका उचित संरक्षण भी आवश्यक है। इस अवसर सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रीन गैंग जिला प्रभारी आशीष सिंह ने कहा बिना पेड़ के हमारा जीवन का होना असम्भव है। इसलिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। इस अवसर पर मानवाधिकार अध्यक्ष अनिल यादव, नन्हे तिवारी, प्रवेश कुमार, तीरथराम व दीपक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

