राशन स्टॉक मे अनियमितताएं मिलनने पर किया कोटा निलंबित।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
कोटेदार द्धारा चावल के 50-50 किलो के चार बोरे लादकर ब्लैक करने के लिए ले जाए जा रहे थे।
बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के गांव भकौरा से एक टेंपों में बाजरा के बोरों की आड़ में चार बोरे सरकारी चावल कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने में खड़ा कर दिया। इस मामले में सोमवार को पूर्ति विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर कोटे की दुकान का स्टॉक चेक किया तो वहां पर गड़बड़ी मिली, ऐसे में दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
सरकार की ओर से गरीबों के लिए निशुल्क में राशन मुहैया कराया जा रहा है, जिससे वह अपना जीवन यापन आसानी से कर सकें, लेकिन गरीबों के राशन पर माफिया अपनी निगाह जमाए हुए हैं। रविवार को कादर चौक के भकौरा की कोटेदार रामबेटी के यहां से एक टेंपो में चावल के 50-50 किलो के चार बोरे लादकर ब्लैक करने के लिए ले जाए जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने टेंपो को पकड़कर चेक किया, तो उसमें चावल मिला। ऐसे में पुलिस ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों के सूचना दी। सोमवार को पूर्ति विभाग की टीम ने कोटेदार की दुकान में स्टॉक को चेक किया। वहां पर गड़बड़ी मिली, इस पर रामबेटी की कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया।
सूचना पर टीम ने टेंपो में मिले चावल को चेक किया था। वह हाथ से सिले हुए सादा कट्टों में था। प्रथम दृष्टया सरकारी चावल लग रहा था, ऐसे में कोटेदार की दुकान पर स्टॉक चेक कराया। वहां पर कुछ अनियमितताएं मिलीं। इस पर दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
रमन मिश्रा, डीएसओ
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

