उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन के कामों का लक्ष्य 30 जून तक पूरा करें, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110
लखनऊ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के पहले 100 दिन का कार्यकाल आगामी 5 जुलाई को पूरा होने के संबंध में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति आगामी 30 जून तक करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। योगी सरकार अपने शुरुआती 100 दिन के कार्यकाल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड आगामी 4 जुलाई को राज्यव्यापी स्तर पर जनता के बीच पेश करेगी,मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विभागों को जारी दिशा निर्देश में योगी ने कहा है कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से गत मार्च में राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई थी। सरकार के गठन के उपरांत सभी विभागों के लिए प्रथमिकता के आधार पर शुरुआती 100 दिनों, 06 महीने, 01 वर्ष, 02 वर्ष और 05 वर्ष की कार्ययोजना तय की गई थी। पहले 100 दिनों का लक्ष्य प्रत्येक दशा में 30 जून तक पूर्ण करा लिया जाए। साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव स्तर से इसकी विभागीय समीक्षा कर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है।गौरतलब है कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिन आगामी 05 जुलाई को पूरे होंगे। इस अवसर पर 4 जुलाई को मुख्यमंत्री स्वयं लखनऊ में एवं सभी मंत्रीगण तथ जनप्रतिनिधि जनता के बीच सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। योगी ने कहा कि संवाददाता सम्मेलनों के माध्यम से सरकार अपने संकल्पों के क्रम में अब तक हुई कार्यवाही की प्रगति से जनता को अवगत करायेगी। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री अपनी उपलब्धियों का विवरण जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। साथ ही अगले 6 महीनों के लक्ष्य के बारे में भी जानकारी देंगे। मंडलों के प्रभारी मंत्रीगण अपने प्रभार के मंडलों में जनता के बीच जायेंगे।
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

