प्रकृति सम्पदा को सुरक्षित करने के लिए आगे आएं: संदीपन सनातन योग फाउंडेशन ने शुरु की मुहिम
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शनिवार को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन योग फाउंडेशन द्वारा पौध वितरण व पौध रोपण मुहिम शुरू की गयी। यह मुहिम 100 दिनों तक निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर सनातन योग फाउंडेशन के संस्थापक गुरु संदीपन ने कहा वृक्ष धरा पर साक्षात् देव रूप हैं इनकी सेवा देव सेवा ही है। जितना अधिक हरीतिमा धरा पर होगी उतना ही मनुष्यों का जीवन खुशहाल बना रहेगा। प्रकृति सम्पदा को सुरक्षित करने के लिए सभी आगे आएं। फाउंडेशन के प्रबंधक रोहित द्विवेदी ने कहा कि पौध रोपण अति आवश्यक है परंतु पौध रोपण के साथ पौध की देखरेख और भी आवश्यक है,और कहा लालच के कारण प्राकृतिक सम्पदा को हानि न पहुंचाएं क्योंकि आज यदि आप वृक्ष और वनों की कटाई करते हैं तो आने वाला समय में आपके बच्चें धरा पर खुशहाल जीवन नही जी पाएंगे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

